भाजपा के वरिष्ठ नेता सरोज सिंह राणा का निधन, गोरखपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन

सरोज सिंह राणा फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा के वरिष्ठ नेता सरोज सिंह राणा का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने चार दशक तक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Saroj Singh Rana: जीरादेई प्रखंड के सुरवल गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सरोज सिंह राणा का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी. सरोज सिंह राणा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में सक्रिय रहे और लंबे समय तक सीवान में संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया.

विज्ञापन

1986 में भाजपा से जुड़े, चार दशक तक रहे सक्रिय

सरोज सिंह राणा ने वर्ष 1986 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद वर्ष 1990 के दशक से वे लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे. करीब चार दशक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली.

वर्ष 1993 से 1996 तक उन्होंने हुसैनगंज मंडल संयोजक और वर्ष 1996 से 2006 तक मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए काम किया. इसके बाद जीरादेई मंडल, भाजपा सीवान जिला संगठन और प्रदेश स्तर पर भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभायीं.

संगठन को मजबूत करने में निभायी भूमिका

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, सरोज सिंह राणा लंबे समय तक पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे. प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभायी. सीवान में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनके योगदान को याद किया जा रहा है.

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

सरोज सिंह राणा के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, विधायक व्यास सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सांसद विजयलक्ष्मी देवी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

नेताओं ने कहा कि सरोज सिंह राणा का निधन अत्यंत दुखद है. सीवान भाजपा के लिए उनका योगदान और संगठन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. उनके निधन से पार्टी और सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन