बिहार में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली, पहले भी जा चुका है जेल, जानिए पूरा मामला
अस्पताल परिसर में परिजन मौजूद
Siwan News: सीवान में एक युवक ने अपने ही बहनोई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि बहनोई अपने घायल ससुर का इलाज करा रहा था, जिससे नाराज साला घर पहुंच गया और विवाद के दौरान गोली चला दी.
सीवान से धनंजय मणि मिश्रा की रिपोर्ट
Siwan News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है. अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. वहीं आपसी विवाद में भी हत्याओं, गोलीबारी और हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान का है. जहां आपसी विवाद में साले ने बहनोई को गोली मार दी है. जानकारी अनुसार साले ने बहनोई के दरवाजे पर ही उसे गोली मार दी. घटना में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना के आक्रोशित ग्रामीणों से आरोपी साले को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गांव का है.जानकारी अनुसार महम्मदपुर मठिया गांव में एक युवक ने अपने ही बहनोई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि बहनोई अपने घायल ससुर का इलाज करा रहा था, जिससे नाराज साला घर पहुंच गया और विवाद के दौरान गोली चला दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
पिता से मारपीट के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू गिरी ने एक दिन पहले अपने पिता परमा गिरी के साथ मारपीट की थी. मारपीट के दौरान उसने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया था. घटना की जानकारी मिलने पर परमा गिरी की बेटी और दामाद मंतोष गिरी उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले आए थे.
घायल ससुर का इलाज करा रहे थे बहनोई
घायल मंतोष गिरी ने बताया कि वह अपने ससुर का इलाज करवा रहे थे. इसी बीच शनिवार की शाम आरोपी सोनू गिरी उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. वह इस बात से नाराज था कि उसके पिता को उसके घर से लाकर इलाज क्यों कराया जा रहा है.

विरोध करने पर निकाला हथियार
परिजनों के अनुसार काफी समझाने-बुझाने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुआ. विवाद बढ़ने पर उसने अचानक कमर से हथियार निकाला और फायरिंग कर दी. गोली मंतोष गिरी को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
गोली की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घायल मंतोष गिरी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं आरोपी भी मारपीट में घायल बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










