बड़हरिया के ज्ञानी मोड़ पर महावीरी मेला शांतिपूर्ण संपन्न, झांकियों और अखाड़ों के करतब ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

मेले में शामिल झांकियों के भावनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इसमें आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के लाठी-डंडे के करतबों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Mahaviri Mela: चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर आयोजित महावीरी अखाड़ा मेला रविवार की रात सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मेले में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडे के करतब और शौर्य प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन किया. कैलखुर्द, मलिक टोला, कैलटोला बाजार और प्राणपुर समेत विभिन्न अखाड़ों के संचालकों ने महावीरी अखाड़ों का मिलन कराया.

विज्ञापन

झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान

महावीरी जुलूस में रामभक्त हनुमान की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां निकाली गयीं. जय श्रीराम, बजरंग बली और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. ढोल-ताशे की गूंज के बीच अखाड़ा सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से लाठी-डंडे के करतब दिखाये. आर्केस्ट्रा पर पाबंदी के कारण इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. लीला मंडलियों के कलाकारों ने भावनृत्य और भावभंगिमाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया.

मेले में शामिल झांकियों के  भावनृत्य प्रस्तुत करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहे. बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार और अपर थानाध्यक्ष एसआइ कुंदन कुमार तिवारी समेत पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे.

आयोजन में स्थानीय लोगों की रही सक्रिय भूमिका

मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में समाजसेवी रिंकू तिवारी, विनोद सिंह कुशवाहा, संतोष प्रसाद, अभिनंदन यादव, मुन्ना मद्देशिया, उपेंद्र सिंह, कुंदन प्रसाद, सत्येंद्र मिश्र, मुक्ति यादव, अधिवक्ता अखिलेश मिश्र, हरेराम यादव, अशोक यादव, चंदन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अभय सिंह, रोहित कुमार, बीडीसी सदस्य जयराम कुमार, बीशू मिश्र, राकेश चौहान, इंद्रजीत कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह और सत्यम तिवारी समेत अखाड़ा संचालकों की सक्रिय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन