Siwan News: पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने 2 एमआर से लूटे 4 लाख, पुलिस को खुली चुनौती, इलाके में दहशत

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2025 5:55 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Siwan News: पीड़ितों ने बताया कि हम लोगों ने अपराधी को आते देखा और ईट उठकर चालाना चाहा तब तक अपराधियों ने पिस्तौल निकाला और मौके से तरवारा मोड़ की तरफ फरार हो गए . हमने हल्ला हंगामा किया लेकिन दोनों भागने में सफल रहे हैं. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.

विज्ञापन

Siwan News, अरविंद कुमार सिंह: सिवान जिला के सराय थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के समीप स्थित होंडा एजेंसी के सामने शनिवार की दोपदर दिनदहाड़े हथियार के बल पर अपराधियों ने दो एमआर से चार लाख रुपये लूट लिया. पीड़ित एमआर थाना क्षेत्र के चांप निवासी नीरज कुमार और विजय कुमार हैं. घटना के संबंध में पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि हमलोग एमआर का काम करते हैं. मुझे तीन लाख का चेक और विजय को एक लाख का चेक मिला था.

बाइक का पीछा किया लेकिन…

शनिवार की दोपहर तकरीबन 1:00 बजे हम लोग बबुनिया मोड़ स्थित एसबीआई बाजार शाखा से रुपए की निकासी कर बैग में लेकर अपने घर चांप लौट रहे थे. अभी हम लोग बाइक से देव होंडा एजेंसी के सामने ही पहुंचे थे तब तक पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और बैग लूटकर भागने लगे. हम लोगों ने बाइक का पीछा किया तभी पीछे बैठा अपराधी पिस्तौल निकाल कर गोली चलाने को तैयार हो गया. जिसके बाद हम लोग पीछे रुक गए.जिसके बाद आगे हरदिया मोड़ पर काफी ट्रैफिक जाम था. अपराधी भाग नहीं पाए फिर पुनः वापस लौट गए.

इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

पल्सर बाइक पर सवार थे दोनों अपराधी

पीड़ित विजय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी एक ब्लू रंग के पल्सर बाइक पर सवार थे .वही बाइक चलाने वाला अपराधी हेलमेट पहना हुआ था. जबकि हाथ में बैग और पिस्तौल लिए अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था. जिसे देखने पर पहुंचना जा सकता है.

दिनदहाड़े लूटपाट की घटना दुकानदारों में दहशत

स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े सीवान छपरा मुख्य मार्ग पर लूटपाट की घटना यह पुलिस को खुली चुनौती है. इधर इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है. क्योंकि जिस स्थान पर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. उस स्थान पर एक बैंक ,एक बाइक एजेंसी सहित कई बड़ी-बड़ी दुकान चलती है. इस लूटपाट की घटना के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी कभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: संघर्ष से सफलता तक: आकाश कुमार ने बिहार में पाया 7वां स्थान, आईआईटी और सिविल सेवा का है सपना

क्या बोले थानाध्यक्ष

मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना हुई हैं. जिसकी जांच की जा रही हैं. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा हेलमेट पहना हुआ था. जबकि हाथ में बैग और पिस्तौल लिए अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था. जिसे देखने पर पहुंचना जा सकता है.

आधा घंटा तक ललन कॉम्प्लेक्स में रुके थे एमआर

पीड़ित ने बताया कि बैंक से रुपए की निकासी करने के बाद हम लोग ललन कॉम्प्लेक्स में एक काम के लिए तकरीबन आधा घंटा रुके हुए थे.इसके बाद हम लोग अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए .जहां अपराधीयों ने देव होंडा का समीप घटना को अंजाम दे दिया.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन