सीवान में लोजपा रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

Siwan LJP Ram Vilas Minority Cell Meeting: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने सीवान में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने बिहार में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर तक विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया.

विज्ञापन

Siwan LJP Ram Vilas Minority Cell Meeting: शहर के महादेवा रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद खान ने की.

पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने कहा कि पूरे बिहार में लोजपा रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हमेशा काम किया. लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए अल्पसंख्यक समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार के अल्पसंख्यक वर्ग से बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं. कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गयी.

पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की तैयारी

लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने कहा कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिले में मजबूती के साथ काम कर रहा है. संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

बैठक में पंकज पांडे, कृष्ण मोहन तिवारी, मासूम अली, मुस्ताक खान, इमरान खान, तबरेज आलम, एमडी जाहिद अली, इरशाद अंसारी, आमिर अली, लकी सिद्दीकी, आमोद मांझी, हरि प्रेम पासवान, अली इमरान खान और धर्मेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन