सीवान: सोहगरा धाम के बाबा हंसनाथ मंदिर के शिवलिंग में छह माह से दरार

Updated:
विज्ञापन

बाबा हंसनाथ धाम में दरार पड़ी शिवलिंग

सीवान के सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर के शिवलिंग में पिछले छह माह से दरार बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है. भक्त मंदिर प्रबंधन और प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण और उचित संरक्षण की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Baba Hansnath Temple: गुठनी प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा हंसनाथ मंदिर, सोहगरा धाम में स्थित शिवलिंग के बाहरी हिस्से में पिछले करीब छह माह से दरार बनी हुई है. शिवलिंग में दरार आने की जानकारी के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है.

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाबा हंसनाथ का जलाभिषेक और पूजा करने पहुंचते हैं. ऐसे में शिवलिंग की स्थिति को लेकर मंदिर प्रबंधन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए.

धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही दरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवलिंग के बाहरी भाग में दिखाई दे रही दरार धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है. सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में शिवलिंग की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर समिति से शिवलिंग का विशेषज्ञों से निरीक्षण कराने तथा आवश्यकतानुसार संरक्षण कार्य कराने की मांग की है.

पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने के बाद विकास की योजना

बताया जाता है कि बाबा हंसनाथ मंदिर सोहगरा धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने के बाद इसके विकास की योजना भी बनाई गई थी. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्य प्रस्तावित हैं. इसके बावजूद धार्मिक महत्व वाले शिवलिंग के संरक्षण को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि शिवलिंग में आई दरार की तत्काल जांच कराकर उसके कारणों का पता लगाया जाए और धार्मिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए उचित संरक्षण कराया जाए.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
चंद्र प्रकाश दूबे

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन