हसनपुरा के 24 महादलित टोले-बस्तियों में फहरेगा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Hasnpura Independence Day: हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के 24 महादलित टोलों और बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा. प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. इस खास मौके पर इन स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा.

विज्ञापन

Hasnpura Independence Day: हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न टोले और बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा. खासकर महादलित टोलों और बस्तियों में झंडोत्तोलन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इन स्थानों पर विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके.

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारियों को झंडोत्तोलन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. निर्देश में सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय अथवा निर्धारित स्थान पर तय समय के अनुसार झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

24 महादलित टोले-बस्तियों में होगा झंडोत्तोलन

प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि हसनपुरा प्रखंड की कुल 24 महादलित टोले और बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया जाएगा.

इनमें हसनपुरा के 2, अरंडा के 2, शेखपुरा का 1, उसरी खुर्द के 3, सहुली का 1, मंद्रापाली के 3, पियाउर का 1, गाय घाट का 1, रजनपुरा के 2, तेलकथू के 2, लहेजी के 2, पकड़ी के 2 तथा हरपुर कोटवा के 2 महादलित टोले और बस्तियां शामिल हैं.

अधिकारियों और कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन की ओर से इन आयोजनों के माध्यम से महादलित बस्तियों में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन