सीवान में दो साल से ध्वस्त गंडकी नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग, ग्रामीणों का धरना
प्रखंड परिसर में धरना देते पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य व ग्रामीण
Gandaki River Bridge: भगवानपुर हाट और सकरी के बीच गंडकी नदी पर दो साल से अधिक समय से ध्वस्त पड़े पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड परिसर में धरना दिया. स्थानीय सांसद और विधायक पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए, ग्रामीणों ने एक माह में कार्य शुरू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है.
Gandaki River Bridge: भगवानपुर हाट बाबा बाजार-सकरी के बीच गंडकी नदी पर दो वर्षों से अधिक समय से ध्वस्त पड़े पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड परिसर में धरना दिया गया. धरना में मीरजुमला, जुआफर, शंकरपुर, सकरी सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.
धरना में शामिल ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद और विधायक पर पुल निर्माण के मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने कहा कि पुल ध्वस्त हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है. इसके बावजूद अब तक पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. पुल के नहीं बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एक माह में काम शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन की चेतावनी
राजद नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के भीतर पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो अगले माह से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने बीडीओ प्रियंका कुमारी से मुलाकात की और जनहित में पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा.
धरना में राजेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, कवि गुरु सरण गुरु, बंगाली प्रसाद, गोलू कुशवाहा, पहलाद महतो, गिरीशदेव चतुर्वेदी, अजय कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रभात कुमार प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











