सीवान: पोखरे में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक आसिफ राजा की पोखरे के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Siwan Drowning News: गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में मंगलवार को पोखरे के गहरे पानी में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी मंसूर अली के पुत्र आसिफ राजा के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि आसिफ राजा मंगलवार को गांव के एक पोखरे के समीप गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरे के गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

आसिफ राजा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद सैदपुरा गांव में भी मातम का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन