सीवान: भगवानपुर हाट के डॉ. मुकुल कुमार सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

डॉ. मुकुल कुमार सिंह का फाइल फोटो

भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदपुर गांव निवासी डॉ. मुकुल कुमार सिंह का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है. शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव और 'बिहार में राजनीतिक अपराधीकरण' पर पीएचडी के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.

विज्ञापन

Dr Mukul Kumar Singh Assistant Professor: भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदपुर गांव निवासी डॉ. मुकुल कुमार सिंह का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के माध्यम से राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है. उनकी सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन सिंह एवं अहिल्या सिन्हा के पुत्र डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पहचान बनाई है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में रहा योगदान

डॉ. मुकुल कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय और दिल्ली सरकार के व्याख्याताओं को प्रशिक्षण देने के साथ कई प्रतिष्ठित आईएएस प्रशिक्षण संस्थानों में सीनियर फैकल्टी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके अनुभव को उनकी इस सफलता की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

‘बिहार में राजनीतिक अपराधीकरण’ पर की पीएचडी

डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने ‘बिहार में राजनीतिक अपराधीकरण’ विषय पर शोध कर पीएचडी की है. राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध और अकादमिक अनुभव ने उनकी पहचान को और मजबूत किया है.

उनके असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन की खबर मिलते ही महम्मदपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन