के राय पॉल लीग फुटबॉल का पहला मैच खोदाईबारी ने जीता

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 25 Nov 2025 9:47 PM

विज्ञापन

जिला के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल मैच का उद्घाटन मैच परिवर्तन ब्याज फुटबॉल क्लब नरेंद्रपुर बनाम युवा फुटबॉल क्लब खोदाई बारी के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. हाफ टाइम के पहले खोदाई बारी दो गोल और नरेंद्रपुर एक दागा था

विज्ञापन

सीवान. जिला के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल मैच का उद्घाटन मैच परिवर्तन ब्याज फुटबॉल क्लब नरेंद्रपुर बनाम युवा फुटबॉल क्लब खोदाई बारी के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. हाफ टाइम के पहले खोदाई बारी दो गोल और नरेंद्रपुर एक दागा था. जिसमें एक गोल से आगे थी. दूसरी हाफ में खेलने उतरी खोदाईबारी की टीम ने दो गोल की. वही नरेंद्रपुर ने एक गोल किया. इस तरह खोदाई बारी चार -दो से जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया. बेस्ट 22 का पुरस्कार नरेंद्रपुर को जर्सी नंबर दस नंदन थॉमस को दिया गया. वही खोदाई बारी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 18 और अली हुसैन जर्सी नंबर 6 अब्दुल कादिर उर्फ शहंत के हाथों से दिया गया. मैच का उदघाटन डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने फीता काटकर कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. डीएम ने दोनों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल आपसी एकता और भाईचारा के प्रतीक है. खेल से युवाओं को जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी युवा खेल से जुड़कर आपसी एकता और भाईचारा के साथ एक बहुत समाज का निर्माण करे. मौके पर अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, सचिव मखदूम खान, वरीय सदस्य उमाशंकर प्रसाद, सहायक सचिव सद्दाम हुसैन, उपाध्यक्ष सह टूनामेंट संयोजक अब्दुल कादिर उर्फ शहंत, उपाध्यक्ष मो शादीद, संयुक्त सचिव नेयाज अहमद, रेफरी चेयरमैन सुशील चौबे, को नईम, मुन्ना खान, आमिर अली थे. मुख्य निर्णायक में एकराम अली राजू, नेयाज अहमद, विक्रमा यादव,प सोहन राम, सतीश कुमार, जहांगीर आलम, सहित अन्य थे. सचिव मखदूम खान ने कहा कि इस टूर्नामेंट में पंजीकृत टीम भाग ले रही है. कल दूसरा मैच भीमराव अंबेडकर फुटबॉल क्लब बेलौरी गुठनी बनाम कुरैशी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन