घायल सीएसपी संचालक ने लखनऊ में तोड़ा दम

Updated at : 23 Mar 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
घायल सीएसपी संचालक ने लखनऊ में तोड़ा दम

सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप 20 मार्च की दोपहर सीएसपी संचालक कल्याणपुर निवासी अशोक पटेल को गोली मारकर अपराधियो ने पांच लाख रुपये लूट ली थी. जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था जहां इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप 20 मार्च की दोपहर सीएसपी संचालक कल्याणपुर निवासी अशोक पटेल को गोली मारकर अपराधियो ने पांच लाख रुपये लूट ली थी. जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था जहां इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई. अशोक पटेल शुक्रवार की दोपहर शहर स्थित एक्सिस बैंक से सीएसपी के लिए पांच लाख रुपये की निकासी कर अपने बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर जा रहा था कि बभनौली गांव के रकीसहा पोखरा के समीप सुनसान जगह पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे थे. विरोध किया तो अपराधियों ने तीन गोली मार दी थी. जिसमें सीएसपी संचालक को एक पीठ पर ,पेट में और जांघ में गोली लगी थी. चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति का महत्व देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया था. जहां गोरखपुर में भी स्थिति गंभीर बनती गई और चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था. जहां लखनऊ में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान सोमवार कि अहले सुबह उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को लेकर सीवान पहुंचे चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली- लूटपाट के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने स्वयं घटनास्थल की जांच कर संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था. जिसमें एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का भी गठन हुआ. लेकिन सब ठंडे बस्ते में है .

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन