पटना एसटीएफ के डीएसपी सड़क दुर्घटना में हुए घायल

एनएच- 227 ए पर भगवानपुर के माघर के समीप रविवार को ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार पटना एसटीएफ के डीएसपी व उनका चालक घायल हो गए
बसंतपुर(सीवान) . एनएच- 227 ए पर भगवानपुर के माघर के समीप रविवार को ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार पटना एसटीएफ के डीएसपी व उनका चालक घायल हो गए. सूचना मिलते ही भगवानपुर व बसंतपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच डीएसपी व उनके कार चालक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल डीएसपी व बिहार शरीफ निवासी आशुतोष रंजन को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं डीएसपी के कार चालक व बक्सर निवासी बिक्रम सिंह का इलाज बसंतपुर सीएचसी में किया गया. घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी आसपास के लोगों से ली. बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि की एसटीएफ के डीएसपी गम्भीर रूप से घायल हुए थे. जिन्हें बसंतपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




