बिहार में 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली, 4 राउंड हुई फायरिंग

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Mar 2026 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Encounter in Bihar Two criminals shot

घटना से जुड़ी तस्वीर

Encounter In Bihar: सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी. अपराधियों की पहचान रोहित कुमार शर्मा और रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई. दोनों का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: बुधवार को सीवान-पटना मलमलिया मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना इलाके के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के मंसूबों को चकनाचूर कर दिया. बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन यह भूल गए कि अब पुलिस भी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है.

दोनों अपराधियों के पैर में मारी गोली

पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं. लेकिन पुलिस ने बिना देर किए जवाबी फायरिंग की और दोनों अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया. नतीजा यह हुआ कि दोनों के पैर में गोली लगी.

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना इलाके के सदरपुर निवासी 25 साल के रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 साल के रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है. दोनों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस अभिरक्षा में एम्बुलेंस से उन्हें भेजा गया.

अपराधियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके साथ ही पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी दुकान लूटकांड के साथ-साथ हाल ही में हुए अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में भी शामिल रहा है. इतना ही नहीं, वह इंटर स्टेट स्तर पर एक्टिव रहा है और बगोरा, हैदराबाद सहित कई इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

जबकि उसका साथी रोहित उर्फ रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है. यानी पुलिस ने सिर्फ दो अपराधियों को नहीं पकड़ा, बल्कि एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा को दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है.

Also Read: पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी की गोली मारकर हत्या, मीडिया को बताते-बताते रो पड़े BJP नेता

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन