दो बसों की टक्कर मे कंडक्टर समेत दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 9:23 PM
बसंतपुर. एन एच 227 ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप सोमवार की सुबह दो बसों की टक्कर में सीवान से पटना जा रही बस का कंडक्टर एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने घायल कंडक्टर व खलासी को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. कंडक्टर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे व खलासी को भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
संवाददाता, बसंतपुर. एन एच 227 ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप सोमवार की सुबह दो बसों की टक्कर में सीवान से पटना जा रही बस का कंडक्टर एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने घायल कंडक्टर व खलासी को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. कंडक्टर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे व खलासी को भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल कंडक्टर गोरेयाकोठी थानाक्षेत्र के सिसई के मुन्ना तिवारी एवं खलासी लखरांव का बलिराम यादव बताया जाता है. दुर्घटना के बारे मे बताया गया की सोमवार की सुबह सीवान से आ रही एक बस व सिवान जा रही दूसरी बस की टक्कर कुहासे के कारण साइड लेने के दौरान हो गई. दुर्घटना मे पटना जा रही बस के कंडक्टर व खलासी घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










