मृत युवक की पांच दिन बाद हुई पहचान

Updated at : 21 Mar 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
मृत युवक की पांच दिन बाद हुई पहचान

नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला निवासी एक युवक की पहचान मौत के पांच दिन बाद परिजनों ने की हैं. जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में ही हल्ला हंगामा कर दिया. मृतक की पहचान असम निवासी चैत नंदन के 35 वर्षीय पुत्र सौरभ गुप्ता के रूप में की गई. जो होली मनाने के लिए अपने ससुराल आंदर ढाला प्रभु साह के घर आया हुआ था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला निवासी एक युवक की पहचान मौत के पांच दिन बाद परिजनों ने की हैं. जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में ही हल्ला हंगामा कर दिया. मृतक की पहचान असम निवासी चैत नंदन के 35 वर्षीय पुत्र सौरभ गुप्ता के रूप में की गई. जो होली मनाने के लिए अपने ससुराल आंदर ढाला प्रभु साह के घर आया हुआ था. मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि हमलोग असम से होली मनाने के लिए तीन मार्च को सीवान आए हुए थे. होली बीतने के बाद सात मार्च की संध्या मेरे पति पान खाने के लिए घर से बाहर निकले. लेकिन वापस घर नही आए. हमलोगों ने ढूंढना शुरू किया. लेकिन कही भी पता नही चल सका. जिसके बाद हमलोगों ने स्थानीय थाना में शिकायत भी दर्ज कराई. लेकिन 21 मार्च को पता चला कि उनकी मौत हो गई हैं और शव को शवगृह में रखा गया हैं. तब हमलोग अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. बिना सूचना दिए ही कैसे कर दी गई पोस्टमार्टम- इधर जैसे ही सौरभ की मौत की सूचना परिजनों को लगी, परिजन सदर अस्पताल पहुंच शव की पहचान की. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जैसे ही सदर अस्पताल पहुंची, परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया. परिजनों का कहना था कि हमलोगों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं. फिर हमलोगों को सूचना क्यों नही दी गई. क्यों बिना सूचना के ही पोस्टमार्टम कर दिया गया. जिसके बाद नगर इंस्पेक्टर के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया. नौ को कराया गया था घायलावस्था में भर्ती- नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के मुताबिक किसी ने 09 मार्च को युवक को अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराया था. जहां घायल का पता असम दर्ज कराया हैं. वही परिजनों ने सौरभ का पता आंदर ढाला दर्ज कराया हैं. जिसके बाद इलाज के दौरान 16 मार्च की संध्या उसकी मौत हो गई. परिजनों से संपर्क नही होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम कर शव को शव गृह में रखा था. 72 घंटी हो जाने के कारण जब अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना को अंतिम संस्कार करने के लिए सूचित किया तभी सौरभ के परिजन थाना में मौजूद थे. इसके बाद शक के आधार पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव का पहचान की तब वह शव सौरभ गुप्ता का ही था. किसने कराया भर्ती,पहचान के लिए अड़े थे परिजन- इधर अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजनों ने कहा कि आखिर किसने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जिसकी पहचान होना जरूरी है .बार-बार नगर इंस्पेक्टर से परिजन यह कहते रहे की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए कि किसने घायलावस्था में सौरभ को अस्पताल पहुंचाया है. उस पर कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन