रसोइया की पाक कला को परखेंगे बच्चे

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 May 2025 9:37 PM

विज्ञापन

एमडीएम की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार आयेगा. एमडीएम बनवाने वाली रसोइयों के पाक कला की गुणवत्ता को अब बच्चे खुद परखेंगे. इसके लिए रसोइया पाक कला प्रतियोगिता होगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. एमडीएम की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार आयेगा. एमडीएम बनवाने वाली रसोइयों के पाक कला की गुणवत्ता को अब बच्चे खुद परखेंगे. इसके लिए रसोइया पाक कला प्रतियोगिता होगी. स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को जज बनाकर प्रेरित किया जायेगा. मिड डे मिल योजना के तहत जिले में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोइया व सह सहायक शामिल होंगी. इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने एमडीएम डीपीओ को निर्देश दिया है. एमडीएम डीपीओ जय कुमार ने बताया कि जिला व प्रखंड स्तर पर रसोइया व उनके सहायकों के बीच समूह बनाकर पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसकी शुरूआत जिले में आगामी 15 मई से होगी. प्रदर्शन के आधार पर रसोइया व सह सहायक को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जायेगा. डीपीओ ने बताया कि पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा स्कूलों में प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार बनने वाले भोजन को ही बनाया जायेगा. प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों का समूह बनाकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करायी जायेगी. प्रखंडों में आयोजित प्रतियोगिता में बीडीओ, बीइओ व अन्य अधिकारी शामिल होंगे.वही जिला स्तर पर एमडीएम डीपीओ की अध्यक्षता में प्रतियोगिता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन