बिहार के इस जिले की मटका लस्सी बनी लोगों की पहली पसंद, पीते ही आ जाती है बनारस की याद

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 May 2025 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
famous lassi| In the scorching heat, Siwan's Matka Lassi has become people's first choice, people come from far away to taste it

लस्सी की तस्वीर

Bihar Famous Food: सीवान की चिलचिलाती गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए कचहरी दुर्गा मंदिर के पास मिलने वाली मटका लस्सी इन दिनों खासा चर्चित हो रही है. अपने अनोखे स्वाद, शुद्धता और ठंडक के कारण यह लस्सी हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Famous Food: भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहारवासियों के लिए इन दिनों एक खास मटका लस्सी राहत की ठंडी हवा बनकर सामने आई है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कुछ ठंडा और ताज़ा पीने की तलाश में हैं. ऐसे में सीवान शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक लस्सी की दुकान लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है.

रोजाना 300 से ज्यादा ग्लास की बिक्री

यहां परोसी जा रही मटका लस्सी स्वाद, शुद्धता और ठंडक का ऐसा मेल है, जिसे एक बार चखने के बाद लोग इसका स्वाद नहीं भूल पा रहे हैं. यही वजह है कि रोजाना यहां 300 से अधिक ग्लास लस्सी की बिक्री हो रही है. दुकानदारों को भी अंदाजा नहीं था कि यह लस्सी इतनी लोकप्रिय हो जाएगी.

तीन रेंज में मिल रही है लस्सी

यहां तीन प्रकार की लस्सी उपलब्ध है- 30 रुपये में साधारण गिलास लस्सी, 50 रुपये में मटका लस्सी और 100 रुपये में केसर युक्त विशेष मटका लस्सी. ग्राहकों के पास विकल्प हैं और हर कोई अपनी पसंद के अनुसार लस्सी चुन सकता है.

खास सामग्री से तैयार होता है मटका लस्सी

इन लस्सियों को खास पारंपरिक अंदाज़ में तैयार किया जाता है. एक मटका लस्सी में करीब 200 से 250 ग्राम तक ताजा दही का उपयोग होता है. जिसमें काजू, किशमिश, मावा, रबड़ी, मलाई, नारियल, रूहअफज़ा, पिसी हुई चीनी और राजस्थानी चेरी मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना दिया जाता है.

पारंपरिक मटकों से बढ़ता है स्वाद

लस्सी को मिट्टी के मटकों में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और ठंडक दोनों लंबे समय तक बनी रहती है. इन मटकों को खासतौर पर बेतिया से मंगवाया जाता है ताकि पारंपरिक अनुभव बरकरार रहे. इस दुकान की लोकप्रियता सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है. यहां स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. ग्राहकों को साफ-सुथरे वातावरण में लस्सी परोसी जाती है, जिससे वे निश्चिंत होकर इसका आनंद ले सकें.

अधिकारी और जज भी हैं नियमित ग्राहक

यह लस्सी न सिर्फ आम लोगों को भा रही है, बल्कि शहर के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता भी इसके नियमित ग्राहक बन चुके हैं. कई लोग तो इसे अपने घर के लिए पैक कराकर भी ले जाते हैं. गर्मियों के इस कठिन मौसम में यह मटका लस्सी सीवान के लोगों के लिए एक स्वादिष्ट राहत बन गई है. अगर आप भी तपती गर्मी में कुछ ठंडा और ताज़ा पीने की तलाश में हैं, तो इस लस्सी को ज़रूर आज़माएं.

Also Read: भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए म्यांमार के 6 नागरिक, फर्जी दस्तावेजों से बना ली थी भारतीय पहचान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन