भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए म्यांमार के 6 नागरिक, फर्जी दस्तावेजों से बना ली थी भारतीय पहचान

Updated:
विज्ञापन

म्यांमार के 6 नागरिकों को SSB ने दबोचा

Bihar News: बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने म्यांमार के छह नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया. ये सभी युवक धर्मशास्त्र की पढ़ाई कर रहे छात्र हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में दाखिल हुए थे और फर्जी पहचान पत्र बनवाकर यहां रह रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यांमार के छह नागरिकों को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में हिरासत में ले लिया. ये सभी युवा विद्यार्थी हैं, जो नेपाल के झापा जिले स्थित बिर्तामोर में हैप्पी लैंड एडवेंचर पार्क की सैर पर निकले थे. लेकिन बिहार के किशनगंज जिले में तैनात एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की 41वीं बटालियन ने भारत-नेपाल सीमा पर इन्हें पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवकों की हुई पहचान

हिरासत में लिए गए युवाओं की पहचान मजी मयो हटई ली (26), लंघ नगइह निआंग (28, एकमात्र युवती), नाव थाउंग (27), फ्रांसिस टावक लियन संग (20), वान जा लियन (20) और रोलाण्ड नवल लियन (अनुमानित 20) के रूप में हुई है. पूछताछ में युवकों ने चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2022-23 में म्यांमार से मिजोरम होते हुए नगालैंड में दाखिल हुए थे, वह भी बिना वीजा और पासपोर्ट के.

धर्मशास्त्र की पढ़ाई करने पहुंचे थे भारत

भारत में धर्मशास्त्र की पढ़ाई करने की चाह लिए ये सभी विटर थियोलॉजिकल कॉलेज, नगालैंड पहुंचे, लेकिन बिना आधार कार्ड उनके प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद उन्होंने अवैध तरीके से दिल्ली का रुख किया और वहां फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी बनवाकर कॉलेज में एडमिशन लिया.

कॉलेज में हुई छुट्टी तो घूमने निकले थे नेपाल

कॉलेज में छुट्टियों के दौरान इन छात्रों ने भारत और नेपाल के कुछ सहपाठियों के साथ नेपाल घूमने का प्लान बनाया और शनिवार को नेपाल की ओर रवाना हुए. लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की चौकसी के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई. दस्तावेजों की जांच के बाद जब स्थिति संदिग्ध पाई गई, तो एसएसबी ने सभी छह म्यांमार नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के खोरीबारी थाना पुलिस को सौंप दिया.

खुफिया एजेंसी भी छानबीन में जुटी

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इन युवकों ने न केवल अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया, बल्कि फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर देश के सिस्टम को धोखा भी दिया. अब उनके दस्तावेजों की वैधता की गहन जांच की जा रही है और खुफिया एजेंसियां भी इस मामले की छानबीन में जुट गई हैं.

Also Read: बिहार के इन 8 जिलों में अगले 24 घंटे तक होगी भयंकर बारिश! जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन