Bihar Rain Alert: बिहार के इन 8 जिलों में अगले 24 घंटे तक होगी भयंकर बारिश! जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 May 2025 6:45 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार के सीमांचल और उत्तर-पूर्वी जिलों में आज मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है. तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ चुका है. विशेष रूप से सीमांचल और उत्तर-पूर्वी जिलों में आज मौसम काफी उग्र रहने वाला है. पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जैसे सात जिलों में आज तेज आंधी, झमाझम बारिश, बिजली गिरने और मेघगर्जन की आशंका जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
इन जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत दी जा सके.
पूरे बिहार में मौसम खराब, तापमान में आएगा बदलाव
सिर्फ सीमांचल ही नहीं, बल्कि पटना समेत पूरे बिहार में आज का दिन बारिश और तूफानी हवाओं के नाम रहने वाला है. राज्य के लगभग सभी जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है.
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने जानकारी दी है कि 6 मई से पछुआ हवा चलने लगेगी, जिससे राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी.
हीट वेव का भी अलर्ट जारी
वहीं, राज्य के पश्चिमी जिलों- जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में आगामी दो से तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी भी दी गई है. यहां का तापमान 40°C से ऊपर रहने की संभावना है. इस प्रकार, बिहार के लोग इस सप्ताह दोनों तरह के मौसम आंधी-बारिश और लू का सामना कर सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें, खुले में ना निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां साल में एक दिन के लिए लगता है लॉकडाउन, घर छोड़ जंगल चले जाते हैं लोग…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










