चखने के बाद ही परोसा जायेगा बच्चों को एमडीएम

सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना को लेकर डीपीओ जय कुमार ने सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने सभी एचएम को निर्देश दिया है कि छात्रों को भोजन परोसने से आधा घंटा पहले तय रोस्टर के अनुसार भोजन चखना अनिवार्य होगा. जिला में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन एनजीओ व वीएसएस के माध्यम से संचालित हो रहा है.
प्रतिनिधि, सीवान. सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना को लेकर डीपीओ जय कुमार ने सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने सभी एचएम को निर्देश दिया है कि छात्रों को भोजन परोसने से आधा घंटा पहले तय रोस्टर के अनुसार भोजन चखना अनिवार्य होगा. जिला में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन एनजीओ व वीएसएस के माध्यम से संचालित हो रहा है. पीएम पोषण योजना के तहत भोजन व्यवस्था को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए डीपीओ ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों को विस्तृत निर्देश दिया है. डीपीओ एमडीएम ने बताया कि कई विद्यालयों में बिना भोजन चखे ही बच्चों को खाना परोस देने की शिकायत मिल रही है. जिसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा. सभी एचएम को गुणवत्तापूर्ण बच्चे को भोजन देने का निर्देश दिया गया है. स्कूलों में मेनू के अनुपालन करना होगा चखनी पंजी का संधारण अनिवार्य सभी एचएम और प्रभारी एचएम बच्चों को भोजन देने से कम से कम आधा घंटा पहले भोजन का स्वाद और गुणवत्ता की जांच करेंगे. इसके लिए विद्यालयों में चखना पंजी भी नियमित रूप से संधारित करना होगा. यदि निरीक्षण के दौरान बिना भोजन चखे खाना परोसे जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित एचएम, शिक्षक और रसोइया-सह-सहायक पर कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने भोजन निर्माण के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों के पालन पर भी विशेष जोर दिया है खाद्यान्न सुरक्षित स्थान पर रखना होगा. दाल, मसाला और नमक को बंद डिब्बों में संग्रहित किया जाएगा. खुले तेल के उपयोग और भंडारण से बचने को कहा गया है. भोजन बनाने से पहले बर्तनों और हाथों को साबुन या राख से अच्छी तरह साफ करने का निर्देश दिया गया है. भोजन सुरक्षित रखने पर दिया गया बल रसोईया भोजन पकाने के दौरान एप्रोन और साफ सूती कपड़े का उपयोग करें. सब्जियों को काटने से पहले अच्छी तरह धोया जाए तथा भोजन पूरी तरह पकाकर ही बच्चों को दिया जाए. भोजन तैयार होने के बाद उसे सुरक्षित ढंग से रखने पर भी बल दिया गया है. विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र, थाना, प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन को सूचना देने का निर्देश दिया गया है. मेन्यू के अनुसार भोजन देना करें सुनिश्चित पीएम पोषण योजना के तहत जिले में सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग मेनू निर्धारित किया गया है. सोमवार व गुरुवार को चावल तथा हरी सब्जी युक्त दाल का तड़का,मंगलवार को चावल व आलू सोयाबीन की सब्जी, बुधवार को चावल व आलू चना की सब्जी तथा शनिवार के हरी सब्जी युक्त चावल की खिचड़ी निर्धारित है. वही शुक्रवार को बच्चों को उबला अंडा या साबुत मौसमी फल देने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










