सावन की दूसरी सोमवारी पर भगवानपुर हाट के शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर
सावन की दूसरी सोमवारी को पिपरहिया शिव मंदिर सजधजकर तैयार
Bhagwanpur Hat Shiva Temple: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भगवानपुर हाट के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की. मंदिरों में विशेष धार्मिक माहौल रहा.
Bhagwanpur Hat Shiva Temple: सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही शिवालयों में घंटे और घड़ियाल की आवाज गूंजती रही. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार
पिपरहिया गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में अवस्थित श्री ब्रह्मेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रही. श्रद्धालु बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना में जुटे रहे.
वहीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से लेकर दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला.
पुराने खैरवां शिव मंदिर में भी उमड़ी भीड़
क्षेत्र के सबसे पुराने खैरवां शिव मंदिर के अलावा ब्रह्मस्थान बाजार स्थित शिव मंदिर, भगवानपुर मुख्यालय बाजार के शिव-दुर्गा मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिव-दुर्गा मंदिर और भगवानपुर के शिव-काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
सारीपट्टी शिव मंदिर, विष्णुधाम मंदिर भेड़वनियां, सोन्धानी, मछगरा दूबे टोला, मलमलिया, रामपुर दीघरी, सहसा, मुंदीपुर, बिठुना और महम्मदा समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
महिलाओं ने रखा सोमवारी का व्रत
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोमवारी का व्रत रखा. व्रत रखने वाली महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
पूरे दिन शिवालयों में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आये.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए