सीवान के तरवारा में साइबर जागरूकता शिविर, छात्रों को ठगी से बचाव के बताए गए तरीके

Updated:
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते साइबर पुलिस

Tarwara Cyber ​​Awareness Camp: सीवान के तरवारा में आयोजित साइबर जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की. शिविर में ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Tarwara Cyber ​​Awareness Camp: जीबी नगर थाना परिसर में सोमवार को साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजनंदन आजाद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडर्न स्कूल) गंडक और उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, तरवारा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

शिविर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आए दिन साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करें. बैंक खाता, एटीएम, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. किसी तरह का प्रलोभन देकर ठगी करने का प्रयास किया जाए तो उसके झांसे में नहीं आएं.

साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को दें सूचना

थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को बताया कि साइबर ठगी होने या किसी तरह की परेशानी सामने आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि वापस पाने और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेन-देन में बरतें सावधानी

सहायक थानाध्यक्ष रामशंकर साह ने भी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की. साथ ही ऑनलाइन लेन-देन के दौरान किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति को पैसे नहीं भेजने की सलाह दी.

जानकारी को दूसरे लोगों तक पहुंचाने की अपील

प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजनंदन आजाद ने कहा कि शिविर में मिली जानकारी को छात्र अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जा सके. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर शिक्षिका प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिक्षक नितिन परासर, ओमेश पासवान, संतोष कुमार यादव, अरुण कुमार गुप्ता, राजू कुमार सहित पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग मौजूद थे.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन