सीवान के हसनपुरा सीएचसी में 35 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, मुफ्त दवाएं भी मिलीं

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी हसनपुरा

हसनपुरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच के साथ-साथ मुफ्त दवाएं भी दी गईं।

विज्ञापन

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनपुरा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच को लेकर विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में क्षेत्र की कुल 35 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी. कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिया दास के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

गर्भवती महिलाओं की हुई कई आवश्यक जांच

शिविर के दौरान डॉ. एहसानुल हक और डॉ. जाहिद हुसैन ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. जांच के दौरान एलटी असलम फारुकी और लैब टेक्नीशियन मुजफ्फर अली ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन सहित अन्य आवश्यक जांच की.

जांच के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी सुझाव दिए. साथ ही आयरन, कैल्शियम सहित आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया.

पौष्टिक आहार और स्वच्छता का रखें ध्यान

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी. महिलाओं को समय-समय पर प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया.

चिकित्सकों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से मां और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है. महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में एएनएम आफरीन खातून, डाटा ऑपरेटर प्रदीप कुमार, अनुष्का कुमारी, चंदा कुमारी, अंजलि कुमारी, गुल शाद खातून, सुनीता देवी, प्रिया देवी, आफरीन, बेबी कुमारी, पूनम देवी, रेणु देवी, गुलशन खातून, विकास कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और गर्भवती महिलाएं उपस्थित थीं.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन