सीवान में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, उमेश तिवारी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पार्टी नेता

सीवान भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. इस बैठक में उमेश तिवारी को किसान मोर्चा का नया कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

विज्ञापन

Siwan BJP Kisan Morcha: भाजपा जिला कार्यालय बसंतपुर में सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान किसान मोर्चा के नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में उमेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की.

संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उन्हें प्रमुखता से उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान जिला संगठन के पदाधिकारियों और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और किसानों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की.

उमेश तिवारी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक में उमेश तिवारी को किसान मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में प्रभावी ढंग से काम करेगा.

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, कालीचरण प्रजापति, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार रोज, जिला उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय, जितेंद्र सिंह, अखिलेश पांडेय, लीलावती देवी, जिला मंत्री नीरज सिंह, जिला पालक विनय गिरी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ कनवर लाल जी, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पेंद्र कुमार पाण्डेय सहित जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


विज्ञापन
Vivek Kumar

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन