आर्ट्स में अमृता, कॉमर्स में जौहेर व साइंस में नाजिश जिला टॉपर

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Mar 2026 9:56 PM

विज्ञापन

. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट के तीनों संकाय विज्ञान, कला एवं आर्ट्स का एक साथ रिजल्ट घोषित कर दिया गया. जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर कला संकाय में गोपालजी प्रसाद उवि सानी बसंतपुर की छात्रा अमृता कुमारी ने 476 अंक यानी 95.20 फीसदी अंक के साथ सूबे में चौथा व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट के तीनों संकाय विज्ञान, कला एवं आर्ट्स का एक साथ रिजल्ट घोषित कर दिया गया. जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर कला संकाय में गोपालजी प्रसाद उवि सानी बसंतपुर की छात्रा अमृता कुमारी ने 476 अंक यानी 95.20 फीसदी अंक के साथ सूबे में चौथा व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं जिला में दूसरा स्थान राजकीयकृत उवि सह इंटर कॉलेज चैनपुर के छात्र अभिनव कश्यम ने 474 अंक यानी 94.02 फीसदी व तीसरा स्थान दारोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज सीवान की छात्रा सादिया अफरोज ने 470 अंक यानी 94 फीसदी के साथ प्राप्त किया है. वाणिज्य संकाय में प्लस टू उवि सैदपुरा के छात्र जौहेर अहमद ने जिला टॉप किया है. इसने 463 अंक यानी 92.60 फीसदी अंक प्राप्त किया है. 461 अंक यानी 92.20 फीसदी के साथ दूसरा स्थान गोरख सिंह कॉलेज महाराजगंज की छात्रा नाव्या कुमारी व तीसरा स्थान सेंट्रल उवि सह इंटर कॉलेज गौरा रोड आंदर के छात्र लक्की शर्मा ने 450 अंक यानी 90 फीसदी अंक के साथ प्राप्त किया है. विज्ञान संकाय में अपग्रेडेड माध्यमिक विदयालय कुड़वा बड़हिरया की छात्रा नाजिश परवीन ने 470 अंक यानी 94 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है. जबकि दूसरा स्थान लोकमान्य उवि सइ इंटर कॉलेज गुठनी की तनु यादव व प्लस टू भुनेश्वर फतेहआलम उमा सह इंटर कालेज बहादरुपुर उरांव के सुरज कुमार ने संयुक्त रूप से 469 अंक यानी 93.80 फीसदी अंक प्राप्त कर किया है. वहीं तीसरा स्थान एसएस स्कूल बसुतपुर की सलोनी कुमारी ने 468 अंक यानी 93.60 फीसदी के साथ प्राप्त किया है. बोर्ड ने यह परिणाम रिकार्ड 35 दिन में घोषित किया है. परीक्षा 2 से 15 फरवरी तक हुई थी. परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही छात्र खुशी से झुम उठे, तथा एक दूसरे को मिठायी खिलाकर खुशी का इजहार किया. परिणाम जानने के लिए छात्र साबर कैफे से लेकर मोबाइल पर नजर गड़ाये रखे. हालांकि छात्रों को तब निराशा हुई, जब नेट पर केवल परिणाम शो कर रहा था, अंक देर शाम बाद पता चला. 35 दिन पर रिजल्ट जारी होने पर छात्र अजय कुमार यादव का कहना था कि इससे छात्रों को काफी सहूलियत होगी. पहले जहां रिजल्ट के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था और कई फॉर्म परिणाम के इंतजार में नहीं भरे जाते थे, राजा सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पड़ित का कहना था कि यह छात्रों के लिए यह सुखद अनुभव है. बताते चलें कि इंटर परीक्षा के लिए इस वर्ष जिले में 53 केंद्र बनाये गये थ. इसमें 43 केंद्र सीवान जबकि 10 केंद्र महाराजगंज अनुमंडल बना था. परीक्षा में 52 हजार 952 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें छात्रों की संख्या 25 हजार 205 तथा छात्राओं की संख्या 27 हजार 742 थी. सीवान अनुमंडल में बने 43 परीक्षा केंद्रों पर 43 हजार 457, जबकि महाराजगंज में बने 10 परीक्षा केंद्रों पर 9 हजार 495 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सबसे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या विज्ञान संकाय में 30 हजार 447 थी. इसमें छात्र 16 हजार 448 जबकि छात्रा 13 हजार 997 थी. इसके बाद कला संकाय में 20 हजार 712 परीक्षार्थी शामिल हुए. इसमें छात्र 7 हजार 499 तथा छात्रा 13 हजार 213 थी. सबसे कम वाणिज्य संकाय में 1 हजार 689 परीक्षार्थी शामिल हुए. इसमें 1159 छात्र जबकि 530 छात्राएं थी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन