आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से किया हमला
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 01 Feb 2026 9:59 PM
एमएच नगर थाना के रजनपुरा में रविवार की अपराह्न करीब चार बजे आपसी रंजिश में बाइक सवार दो सिरफिरे युवकों ने पास खड़े एक युवक को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक इसी थाने के समेरी गांव निवासी शेख असलम के 18 वर्षीय पुत्र इरशाद अली है.
प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के रजनपुरा में रविवार की अपराह्न करीब चार बजे आपसी रंजिश में बाइक सवार दो सिरफिरे युवकों ने पास खड़े एक युवक को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक इसी थाने के समेरी गांव निवासी शेख असलम के 18 वर्षीय पुत्र इरशाद अली है. बताया जा रहा है कि इरशाद को शरीर के कई हिस्सों में चाकू से प्रहार किया गया है. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बताती जा रही है. घटना के पश्चात आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, तीन-चार दिन पूर्व रजनपुरा के ही एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी. उसी घटना को लेकर आपसी रंजिश में रजनपुरा के समीप एक रेस्टोरेंट के पास खड़े इरशाद पर बाइक से पहुंचे दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया. हमला करने के बाद दोनों युवक बाइक से चैनपुर की ओर फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










