Siwan News: यज्ञ स्थल पर कमर में पिस्टल लेकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस बरामद

प्रतिकात्मक तस्वीर
Siwan News: सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित भादाखुर्द यज्ञ स्थल से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Siwan News (पंकज कुमार): सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादाखुर्द शिव मंदिर के पास आयोजित यज्ञ स्थल पर रविवार देर रात पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी दीपक कुमार जायसवाल के रूप में हुई है.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि यज्ञ स्थल पर एक युवक कमर में पिस्टल लेकर हंगामा और विवाद कर रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ रखा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.
पिस्टल और तीन कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कमर से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगी थी. मैगजीन से 7.65 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी मिले. पूछताछ के दौरान आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










