प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, प्रशिक्षण कार्यशाला में दी गई आधुनिक तकनीकों की जानकारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते अधिकारी

प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते अधिकारी

Siwan News: सीवान में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय और आजीविका में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Siwan News (मनीष गिरि): सोमवार को अर्थ गंगा अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में जिला कृषि प्रांगण सीवान के सभागार में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने की. कार्यशाला में जिला गंगा समिति, आत्मा और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया.

प्राकृतिक खेती के फायदे बताए गए

जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आजीविका और आय में वृद्धि होती है. इसके साथ ही परिवार को स्वस्थ खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध होते हैं. उन्होंने फसल चक्र, अंतर्वर्ती फसल और बहुफसली प्रणाली के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की जानकारी दी.

जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट बनाने का दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में उप परियोजना निदेशक आत्मा ने पशुधन के एकीकरण पर चर्चा की, जबकि सहायक निदेशक रसायन ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी. फार्मर मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह ने जीवामृत तैयार करने का प्रदर्शन किया और किसानों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि भी सिखाई.

Also Read: Siwan News: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 291 युवाओं को मिला मौका, 10 लाख तक की सहायता से शुरू करेंगे उद्योग

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन