सत्यम 20वीं रैंक लाकर SDM और प्रिंस कांस्टेबल से बने राजस्व पदाधिकारी, सीवान के 2 लाल ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास
सत्यम कुमार और प्रिंस कुमार मैरवा सीवान निवासी
70th BPSC Result : सीवान के मैरवा ने एक बार फिर शिक्षा और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. 70वीं बिहार BPSC परीक्षा के परिणाम में मैरवा के दो युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बिचली बाजार निवासी सत्यम कुमार का चयन उप-जिलाधिकारी (SDM) पद पर हुआ है, जबकि बिलासपुर गांव के प्रिंस कुमार राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) बने हैं.
70th BPSC Result : (राजन कुमार) सीवान के मैरवा ने एक बार फिर शिक्षा और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के परिणाम में मैरवा के दो युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बिचली बाजार निवासी सत्यम कुमार का चयन उप-जिलाधिकारी (SDM) पद पर हुआ है, जबकि बिलासपुर गांव के प्रिंस कुमार राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) बने हैं. दोनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है.
20वीं रैंक लाकर SDM बने सत्यम
नगर के बिचली बाजार निवासी व्यवसायी सत्येंद्र प्रसाद और अनिता देवी के पुत्र सत्यम जसवाल ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर उप-जिलाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है. सत्यम पहले लेफ्टिनेंट पद के लिए भी चयनित हो चुके थे, लेकिन प्रशासनिक सेवा में जाने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने वह पद छोड़ दिया. तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने उनकी मेहनत और समर्पण को साबित कर दिया.
संघर्ष से सफलता तक का सफर, राजस्व पदाधिकारी बने प्रिंस
मैरवा प्रखंड के बिलासपुर गांव निवासी प्रिंस साह ने भी अपनी मेहनत और लगन के बल पर राजस्व पदाधिकारी पद हासिल किया है. चतुर्थी साह और देवानी देवी के पुत्र प्रिंस ने आर.के. मिशन से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और हरिराम महाविद्यालय से स्नातक किया.
BPSC Success Story : नौकरी के साथ पूरा किया अफसर बनने का सपना
प्रिंस कुमार साह वर्ष 2015 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल बने थे. इसके बाद रेलवे एनटीपीसी में ट्रेन मैनेजर तथा दरभंगा में पंचायत सचिव के पद पर कार्य करते हुए भी उन्होंने प्रशासनिक सेवा का सपना नहीं छोड़ा. लगातार तैयारी और संघर्ष के बाद उन्होंने बीपीएससी में सफलता हासिल कर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया.
Siwan News : क्षेत्र में जश्न, लोगों ने दी बधाई
दोनों युवाओं की सफलता पर शिक्षक श्रीकांत सिंह, मुखिया अजय भास्कर चौहान, ओम किशोर जैसवाल, बबलू जैसवाल, सुमित कुमार वर्मा, मनोज जैसवाल, राजन जैसवाल, अभिमन्यु कुमार, निशांत बरनवाल और सुमंत बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी. लोगों ने कहा कि इनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










