सारण के लाल नेहाल पांडेय ने 70वीं BPSC में मारी बाजी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन छपरा का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

नेहाल कुमार पांडेय परिवार संग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

70th BPSC Result : छपरा नगरा प्रखंड के अर्वा कोठी गांव के होनहार युवा नेहाल कुमार पांडेय ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. 1014वीं रैंक प्राप्त करने वाले नेहाल कुमार पांडेय का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर हुआ है.

विज्ञापन

70th BPSC Result : (अयूब रजा) छपरा नगरा प्रखंड के अर्वा कोठी गांव के होनहार युवा नेहाल कुमार पांडेय ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. 1014वीं रैंक प्राप्त करने वाले नेहाल कुमार पांडेय का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर हुआ है. सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन

1014वीं रैंक हासिल कर बने RDO

नेहाल कुमार पांडेय ने बीपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1014वीं रैंक हासिल की है. उनके चयन से अर्वा कोठी गांव और नगरा प्रखंड के लोगों में उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है.

नेहाल पांडेय

Chhapra News : शिक्षा और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी

वर्ष 1999 में जन्मे नेहाल कुमार पांडेय स्वर्गीय राजेंद्र पांडेय के पुत्र हैं. उन्होंने वर्ष 2013 में बी.बी. राम हाई स्कूल, नगरा से मैट्रिक तथा 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. इसके बाद नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी.

शिक्षकों और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

नेहाल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक जगन्नाथ सिंह उर्फ काका सर, इनायतुल्लाह और नसीम अख्तर को दिया. उन्होंने मेंटर शंकर सुमन, समाजसेवी ईरशाद कुरैशी तथा मित्र सागर प्रसाद और रितिक कुमार के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया.

BPSC Success Story : परिवार का मिला पूरा सहयोग

नेहाल के बड़े भाई नितिन कुमार पांडेय इंजीनियर हैं. वहीं उनकी मां रम्भा पांडेय तथा बहनें रश्मि पांडेय और रिचा पांडेय लगातार उनका मनोबल बढ़ाती रहीं. परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

नेहाल की सफलता पर फणीन्द्र कुमार सिंह, मोनू कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के कई लोगों ने खुशी जताई. लोगों ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी.

Also Read : BPSC में सफलता पाने वाले वैशाली महनार के होनहारों का होगा सम्मान, SDPO कार्यालय में आयोजित होगा समारोह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन