बिहार : अपहरण कर दुधमुंही बच्ची की हत्या

Updated at : 12 Nov 2015 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : अपहरण कर दुधमुंही बच्ची की हत्या

सीवान: बिहार के सीवान जिले के अर्कपुर गांव में दुधमुंही बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दिये जाने की घटना से पूरे इलाके मेंसनसनीफैल गयी. ऋषिकेश सिंह की तीन वर्षीया बच्ची अनुष्का का अपहरण कर उसकी हत्या पड़ोसियों ने ही कर दी. मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय बच्ची का अपहरण कर लिया […]

विज्ञापन

सीवान: बिहार के सीवान जिले के अर्कपुर गांव में दुधमुंही बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दिये जाने की घटना से पूरे इलाके मेंसनसनीफैल गयी. ऋषिकेश सिंह की तीन वर्षीया बच्ची अनुष्का का अपहरण कर उसकी हत्या पड़ोसियों ने ही कर दी. मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय बच्ची का अपहरण कर लिया गया और बुधवार को उसका शव गांव में ही तालाब किनारे से बरामद हुआ. बुधवार की शाम शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार व बुधवार की सुबह तक परिजन अनुष्का की खोज करते रहे. बच्चीके बारे में कुछ भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी पुलिस को दी. बुधवार की दोपहर पुलिस ने ही शव बरामद होने की सूचनाबच्ची के घर वालों को दी. इस मामले में पड़ोसी बरमा यादव समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद बताया जाता है, जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

मृतका के पिता के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले बरमा यादव के साथ उसने व अन्य चार ने नवरसा की जमीन की रजिस्ट्री करायी थी, जिसमें अधिकार को लेकर विवाद होने पर बरमा यादव को छोड़ अन्य पांच ने दूसरे पक्ष से जमीन की रजिस्ट्री करा ली. इस बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था. इसी मामले में दुश्मनी साधने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया है. दीपावली के दिन हुई इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम का माहौल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन