सीवान में ब्लैक फिल्म लगाकर चला रहे हैं वाहन तो हो जाएं सावधान, 35 चालकों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
Siwan Traffic News

चार पहिया के शीशे से काले का फिल्म हटाती यातायात पुलिस

Siwan Traffic News: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन जांच के दौरान काले शीशे लगी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की गई. अभियान में 35 वाहन चालकों का चालान काटा गया, जबकि कई वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई गई.

विज्ञापन

Siwan Traffic News: सीवान में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन जांच के दौरान काले शीशे लगी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की गई. अभियान में 35 वाहन चालकों का चालान काटा गया, जबकि कई वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई गई.

काले शीशों वाली गाड़ियों पर पुलिस की विशेष नजर

यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाकर चार पहिया वाहनों की गहन जांच की. इस दौरान जिन वाहनों में नियमों के विरुद्ध काले शीशे या काली फिल्म लगी मिली. उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही कई वाहनों से काली फिल्म उतरवा दी.

कागजात, लाइसेंस और सीट बेल्ट की भी हुई जांच

अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र और सीट बेल्ट के उपयोग की भी जांच की गई. जिन चालकों के दस्तावेज अधूरे मिले या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनसे जुर्माना वसूला गया.

35 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

विशेष जांच अभियान में कुल 35 वाहन चालकों को नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

काले शीशे बन रहे सुरक्षा के लिए खतरा

यातायात थानाध्यक्ष पपन कुमार ने बताया कि काले शीशे लगे वाहन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनते हैं. ऐसे वाहनों का इस्तेमाल कई बार आपराधिक गतिविधियों में भी किया जाता है, जिससे जांच और निगरानी में कठिनाई होती है. इसी वजह से ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

दोपहिया वाहन चालकों पर भी चला कार्रवाई का चाबुक

सिर्फ चार पहिया वाहन ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों की भी सघन जांच की गई. बिना हेलमेट चलने, तीन सवारी बैठाने, बिना नंबर प्लेट और जरूरी कागजात नहीं रखने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. जांच के दौरान दर्जनों बाइक चालकों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा. वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

Also Read: siwan news:7 जून को सीवान के मंदिरों में दर्शन

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन