सीवान : सरयू नदी के किनारे मिले तीन शव, ग्रामीणों में सनसनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 2:49 PM

विज्ञापन

सीवान : जिले के रघुनाथपुर के बालपुर में सरयू नदी के रकौली घाट से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक साथ तीन शव बरामद किया. इलाके के ग्रामीणों ने नदी के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक साथ तीन शवों को देखकर पुलिस को तत्काल सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

सीवान : जिले के रघुनाथपुर के बालपुर में सरयू नदी के रकौली घाट से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक साथ तीन शव बरामद किया. इलाके के ग्रामीणों ने नदी के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर एक साथ तीन शवों को देखकर पुलिस को तत्काल सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक तीनों की हत्या करने के साथ साक्ष्य को मिटाने के लिहाज से शवों को नदी में फेंक दिया गया था.

तीन शवों को एक साथ नदी के किनारों पर देखने के साथ ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों के मुताबिक तीनों शव लगभग पांच सौ मीटर की दूरी के अंदर अलग-अलग किनारों पर पड़े हुए थे. ग्रामीणों के मुताबिक शवों के सड़ जाने की वजह से उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है. जानकारी के मुताबिक इनमें से दो शव पुरूष का है जबकि एक शव एक युवतीकाहै. पुलिस ने इन तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शुरूआती छानबीन के दौरान मामला हत्या कर शवों को नदी में फेंक दिये जाने का माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन