अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं महाकाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैरवा/जीरादेई : प्रखंड के कविता गांव में बुधवार को पंडित नित्यानंद पांडेय के सानिध्य में काल भैरव का जन्मोत्सव मना . इस मौके पर दरिद्रनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया. सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. सर्वप्रथम महाकाल भैरव की पूजा अर्चना की गयी. उसके बाद पंडित नित्यानंद पांडेय द्वारा स्वरक्त अर्पित किया […]
विज्ञापन
मैरवा/जीरादेई : प्रखंड के कविता गांव में बुधवार को पंडित नित्यानंद पांडेय के सानिध्य में काल भैरव का जन्मोत्सव मना . इस मौके पर दरिद्रनारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया. सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. सर्वप्रथम महाकाल भैरव की पूजा अर्चना की गयी.
उसके बाद पंडित नित्यानंद पांडेय द्वारा स्वरक्त अर्पित किया गया. उस समय भक्तों की जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. पंडित नित्यानंद ने बताया कि महाकाल भैरव की उपासना करने से अकाल मृत्यु नहीं होती तथा जीवन निरोग व धनधान से परिपूर्ण होता है. परिवार में शांति व संतान सुख का योग बनता है. यहां 27 वर्षों से महाकाल भैरव की पूजा होती है तथा अखंड ज्योति जलती रहती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन माता पिता की सेवा करने तथा दीन दुखियों को दान करने का संकल्प लेने से महाकाल प्रसन्न हो सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है.
बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से भी भक्तगण आये थे. शाम को व्यास हरेराम शर्मा द्वारा भजन कीर्तन किया गया. इस मौके पर एचएम कृष्ण कुमार सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र वर्णवाल, अर्जुन कुशवाहा, दुर्गेश मधेशिया, प्रमोद शर्मा, डॉ राकेश तिवारी, पुतुल तिवारी, डॉ डीके पांडेय, राजेश पांडेय, नित्यानन्द दीक्षित, रामप्रवेश मिश्र, नागेंद्र पांडे, वीरेंद्र प्रसाद, रवि प्रकाश, ओमप्रकाश मणि, रमेश चंद्र पांडेय व मुंद्रिका मिश्र सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










