बिहार से 2022 में गायब हुआ ट्रक यूपी से बरामद, सीवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन

बरामद ट्रक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan crime News : सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र से चार वर्ष पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुए चावल लदे ट्रक को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया है. वर्ष 2022 से लंबित इस बहुचर्चित मामले में दरौंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक की बरामदगी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से की गई है,

विज्ञापन

Siwan crime News : (रवींद्र कुमार गुप्ता) सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र से चार वर्ष पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुए चावल लदे ट्रक को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया है. वर्ष 2022 से लंबित इस बहुचर्चित मामले में दरौंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक की बरामदगी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से की गई है, जिसके बाद मामले में नए खुलासों की संभावना बढ़ गई है.

विज्ञापन

रगड़गंज से गायब हुआ था चावल लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार दरौंदा थाना कांड संख्या 323/22 के तहत दर्ज मामले में वर्ष 2022 में थाना क्षेत्र के रगड़गंज इलाके से चावल लदा ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था. आरोप है कि ट्रक चालक और ट्रक मालिक की भूमिका भी मामले में संदिग्ध रही, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी.

Siwan News: चार साल तक जारी रही ट्रक की तलाश

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार ट्रक की तलाश कर रही थी. कई स्थानों पर छापेमारी और तकनीकी जांच के बावजूद लंबे समय तक ट्रक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस कारण यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था.

तकनीकी और मानवीय सूचना से मिली बड़ी सफलता

कांड के अनुसंधानकर्ता सह अवर निरीक्षक (एसआई) सुनील कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मऊ जिले पहुंची, जहां से लापता ट्रक को बरामद कर लिया गया.

विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर थाना लाया गया ट्रक

बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और ट्रक को दरौंदा थाना लाया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद वाहन की जांच की जा रही है तथा उससे जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

आरोपितों की भूमिका की भी हो रही समीक्षा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. ट्रक के गायब होने में शामिल लोगों की भूमिका की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

लंबे समय से लंबित मामले में आई बड़ी प्रगति

चार साल बाद ट्रक की बरामदगी को दरौंदा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.

Also Read : सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा में बवाल, बायोमेट्रिक कर्मी पर नकल कराने का आरोप; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन