छपरा-बलिया रूट की कई ट्रेनें सीवान होकर गयीं

सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के बलिया-बांसडीह स्टेशनों के मध्य रेल क्षतिग्रस्त हो जाने से इस रूट से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है तथा शेष ट्रेनों का रूट बदल कर चलाया गया. वाराणसी-बलिया-छपरा रुट की करीब दर्जन भर ट्रेनों को सीवान होकर चलाया गया. लाइन क्षतिग्रस्त होने […]
सीवान : पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के बलिया-बांसडीह स्टेशनों के मध्य रेल क्षतिग्रस्त हो जाने से इस रूट से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है तथा शेष ट्रेनों का रूट बदल कर चलाया गया. वाराणसी-बलिया-छपरा रुट की करीब दर्जन भर ट्रेनों को सीवान होकर चलाया गया. लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गोरखपुर से सीवान को आने वाली 55020 सवारी ट्रेन, वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस
, छपरा से प्रस्थान करने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद से प्रस्थान करने वाली 18192 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, मऊ से प्रस्थान करने वाली 55018 मऊ-छपरा सवारी गाड़ी, छपरा से प्रस्थान करने वाली 55131 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी सोमवार को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया. वहीं मंगलवार को दुर्ग से छपरा को आने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस नहीं चलेगी. करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को औड़ीहार-भटनी-सीवान रूट से निकाला गया. सीवान होकर जिन ट्रेनों को पास कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




