सीवान में बीडीओ के चालक एवं पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

सीवान:बिहारकेसीवान जिलेमें बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे हुसैनगंज थाने के सरेया गांव के समीप हुसैनगंज प्रखंड के बीडीओ के चालक एवं उसके पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी चालक एवं उसके पुत्र को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत गंभीर […]
सीवान:बिहारकेसीवान जिलेमें बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे हुसैनगंज थाने के सरेया गांव के समीप हुसैनगंज प्रखंड के बीडीओ के चालक एवं उसके पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी चालक एवं उसके पुत्र को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जख्मी चालक का नाम मोहम्मद निजामुद्दीन तथा उसके पुत्र का नाम मोहम्मद इमामुद्दीन उर्फ बिट्टू है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चालक का पुत्र इनामुद्दीन अपने पिता की ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें गाने के लिए बाइक से हुसैनगंज गया था. जब वह अपने पिता को लेकर बाइक से अपने गांव हथोड़ा आ रहा था. उसी दौरान सरेया के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुकने का इशारा किया. बाइक नजदीक आते ही दोनों अपराधियों ने पिता-पुत्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया.
गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाए. घटना की सूचना मिलते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडे सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया. परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने के लिए निकल पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




