ePaper

सीवान :जुवेनाइल कोर्ट और मजिस्ट्रेटों के दफ्तरों से चोरी, कागजात गायब

Updated at : 02 Aug 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान :जुवेनाइल कोर्ट और मजिस्ट्रेटों के दफ्तरों से चोरी, कागजात गायब

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी के पास स्थित व्यवहार न्यायालय के परिसर में बुधवार की रात चोरों ने किशोर न्यायालय बोर्ड सहित तीन मजिस्ट्रेटों के दफ्तरों का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण रेकॉर्ड की चोरी कर ली. इधर, एसपी नवीन चंद्र झा ने जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को फॉरेंसिक जांच […]

विज्ञापन

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी के पास स्थित व्यवहार न्यायालय के परिसर में बुधवार की रात चोरों ने किशोर न्यायालय बोर्ड सहित तीन मजिस्ट्रेटों के दफ्तरों का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण रेकॉर्ड की चोरी कर ली. इधर, एसपी नवीन चंद्र झा ने जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है.

सभी दफ्तरों को पुलिस ने सील कर दिया है. घटना के संबंध में किशोर न्यायालय बोर्ड के पेशकार कृष्ण मोहन ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट के नजीर ने फोन कर बताया कि किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में गेट का ताला तोड़कर चोरी की गयी है. इसके बाद वह जब कोर्ट पहुंचे तो देखा कि चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर प्रधान दंडाधिकारी अरविंद कुमार के चेंबर का ग्रिल तोड़कर चोरी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन