अतिक्रमण मुक्त के नाम पर हुई खानापूर्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रघुनाथपुर :प्रखंड मुख्यालय की रघुनाथपुर बाजार अतिक्रमण की समस्या से गंभीर रूप से जूझ रहा है. वहीं स्थानीय प्रशासन की कान तक भी जूं नहीं रेंगती है. जिस कारण आये दिन जाम की समस्या व दुर्घटना की घटना में वृद्धि होने लगा है. यह अतिक्रमण की समस्या प्रखंड मुख्यालय की कार्यालय, थाना परिसर, अस्पताल की […]
विज्ञापन
रघुनाथपुर :प्रखंड मुख्यालय की रघुनाथपुर बाजार अतिक्रमण की समस्या से गंभीर रूप से जूझ रहा है. वहीं स्थानीय प्रशासन की कान तक भी जूं नहीं रेंगती है. जिस कारण आये दिन जाम की समस्या व दुर्घटना की घटना में वृद्धि होने लगा है. यह अतिक्रमण की समस्या प्रखंड मुख्यालय की कार्यालय, थाना परिसर, अस्पताल की गेट सहित बाजार की सड़कें बना हुआ है. जिससे सड़क के दोनों किनारे सिकुड़ता चला जा रहा है.
स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ डाल कर बैठी हुई है. रघुनाथपुर बाजार अतिक्रमण मुक्त की खबर कई दिनों से पूरी बाजार में फैल रहा था. स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति अस्पताल गेट के पास करा कर कर दी गयी. इसके साथ पूरी बाजार में अतिक्रमण ने अपना पैर पसार चुका है.
इस संबंध में अंचलाधिकारी देवनारायण झा ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है. बहुत जल्द बाजार अतिक्रमण मुक्त कर दिया जायेगा.
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










