पुत्र की शादी से पहले उठी पिता की अरथी, मातम
दरौंदा : थाना के ढ़ेबर गांव में पुत्र के माथे शादी का सेहरा बंधने के पूर्व उठी पिता की अरथी से पूरा गांव गमगीन हो गया हैं. इसके साथ ही शादी की गीत सुनाई देने के बदले परिजनों की सिसकने की आवाज सुनाई दे रही हैं. बताया जाता हैं कि दरौंदा थाना क्षेत्र के ढ़ेबर […]
दरौंदा : थाना के ढ़ेबर गांव में पुत्र के माथे शादी का सेहरा बंधने के पूर्व उठी पिता की अरथी से पूरा गांव गमगीन हो गया हैं. इसके साथ ही शादी की गीत सुनाई देने के बदले परिजनों की सिसकने की आवाज सुनाई दे रही हैं. बताया जाता हैं कि दरौंदा थाना क्षेत्र के ढ़ेबर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपने पुत्र धनंजय कुमार की शादी के निमंत्रण पत्र देने के लिए घर से खुशी-खुशी के साथ सुनील कुमार के साथ निकले थे. लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था. एमएच नगर थाना क्षेत्र के गाय घाट के समीप बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. जिसमें रामानंद प्रसाद की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज पटना पीएमसीएच चल रहा हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए