टहल रहे युवक को बोलेरो ने रौंदा, मौत

Updated at : 10 Mar 2026 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
टहल रहे युवक को बोलेरो ने रौंदा, मौत

आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव के पुल के समीप मंगलवार की सुबह टहल रहे युवक सुजीत शर्मा को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव के पुल के समीप मंगलवार की सुबह टहल रहे युवक सुजीत शर्मा को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मृतक के भतीजा ने बताया कि सुजीत शर्मा रोज की तरह मंगलवार कि सुबह 6:00 बजे चकरी बाइपास नहर के समीप टहल रहे थे. इसी दौरान गांव के बगल के एक बोलेरो चालक ने बोलेरो से टक्कर मारकर भागने में सफल हो गया. जिसकी पहचान कर लिया गया है. सुजीत शर्मा गांव में ही मजदूरी करते थे वही उनके दो पुत्र और एक पुत्री है. घटना के बाद से पत्नी विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है.वही घटना का सूचना मिलते हैं स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. अपराध नियंत्रण को लेकर भगवानपुर पुलिस सतर्क भगवानपुर हाट. बसंतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भगवानपुर पुलिस भी पूरी तरह चौकस हो गई है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ चौकीदारों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है.पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ा दी गई है. डायल 112 की टीम को भी सक्रिय रखा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटी-बड़ी किसी भी वारदात को रोकने के लिए पुलिस को समाज के सहयोग की भी आवश्यकता है.उन्होंने बताया कि मलमलिया चौक पर पुलिस आउटपोस्ट के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है. इसके अलावा भगवानपुर, माघर तथा मोरा बाजार क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पब्लिक-पुलिस बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि आम लोगों के साथ संवाद स्थापित कर अपराध नियंत्रण में सहयोग लिया जा सके. साथ ही क्षेत्र के सभी बैंकों की भी नियमित निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन