ज्वेलर्स लूटकांड में थानाध्यक्ष निलंबित,एसआइटी गठित

बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी स्थित अरुण ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बसंतपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं सारण के डीआईजी निलेश कुमार और सीवान के पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के निर्देश दिए.घटना के विरोध में बसंतपुर में व्यवसायियों मे धरना दिया और अपनी दुकानें बंद रखी
प्रतिनिधि,सीवान.बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी स्थित अरुण ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बसंतपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं सारण के डीआईजी निलेश कुमार और सीवान के पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच के निर्देश दिए.घटना के विरोध में बसंतपुर में व्यवसायियों मे धरना दिया और अपनी दुकानें बंद रखी रविवार को को करीब तीन बजे बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक सीवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराधियों ने दुकान की तिजोरी से कुछ आभूषण, चांदी के बर्तन तथा कुछ नकद राशि लूट ली है. पुलिस के अनुसार लूटे गए सामानों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है.लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है. गठित टीम द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एसपी के अनुसार इस संबंध में बसंतपुर थाना में कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




