गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य, रोजगार, कैसा होगा दिल्ली का बजट?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, फोटो एक्स
Delhi Budget 2026: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार मार्च के दूसरे हफ्ते में अपना सलाना बजट 2026-27 पेश कर सकती है. 27 साल बाद सत्ता पर वापसी करने वाली बीजेपी सरकार बजट में गरीब, रोजगार और स्वास्थ्य पर फोकस रह सकती है.
Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करने से पहले वित्त और योजना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. उसके बाद विधानसभा में बजट पेश करेंगी. जनवरी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था- दिल्ली सरकार ने अपना कैपिटल खर्च दोगुना कर दिया है. दिल्ली में अब कैपिटल खर्च पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए हमने तय किया है कि तीन साल के अंदर दिल्ली की 100% पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों को एमिशन-फ्री इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदल दिया जाएगा.
एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है बजट
दिल्ली सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जो बजट पेश करेगी, उसका आकार 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का विकसित दिल्ली थीम पर बजट पेश किया था.
इस बार बजट में इन क्षेत्रों पर अधिक फोकस
इंफ्रास्ट्रक्चर – दिल्ली सरकार बजट 2026-27 में जिन क्षेत्रों पर अधिक फोकस करेगी, उसमें इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे ऊपर है. नई सड़कें और फ्लाईओवर की घोषणा, जल और सीवर लाइन का विस्तार करना शामिल होगा.
प्रदूषण और परिवहन
दिल्ली बजट में प्रदूषण और परिवहन पर भी फोकस किया जा सकता है. हाल के दिनों में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब था. एक्यूआई 400 के पार पहुंच चुका था, जिससे खुले में सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया था. दिल्ली सरकार बजट के माध्यम से दिल्ली मेट्रो विस्तार और कनेक्टिवीटी पर फोकस कर सकती है. इलेक्ट्रिक बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर बड़ी घोषणा सरकार की ओर से हो सकती है.
स्वास्थ्य पर फोकस
दिल्ली सरकार की बजट में स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. जिसमें सरकारी अस्पतालों के विस्तार, मोहल्ला क्लिनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने को लेकर घोषणाएं हो सकती हैं.
गरीबों पर फोकस
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बजट गरीबों पर भी फोकस रह सकता है. क्योंकि रेखा गुप्ता ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर कहा था कि उनकी सरकार गरीबों और झुग्गीवासियों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




