लूट के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

Updated at : 10 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
लूट के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

मुख्यालय के थाना रोड में सोमवार को अरुण ज्वेलर्स में हुई नकदी समेत लाखों के आभूषण की लूट को लेकर मंगलवार की सुबह पुरानी बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकान को बंद रखा. उसके बाद सभी स्वर्ण व्यवसायी अरुण ज्वेलर्स के बाहर शांतिपूर्ण धरना पर बैठ गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. मुख्यालय के थाना रोड में सोमवार को अरुण ज्वेलर्स में हुई नकदी समेत लाखों के आभूषण की लूट को लेकर मंगलवार की सुबह पुरानी बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकान को बंद रखा. उसके बाद सभी स्वर्ण व्यवसायी अरुण ज्वेलर्स के बाहर शांतिपूर्ण धरना पर बैठ गए. उनका कहना था कि दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद उनमें दहशत का माहौल है. पुलिस ने 24 घंटे में घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटे गए समान की बरामदगी का आश्वासन दिया है. पुलिस अपने तय समय सीमा में लूट की घटना का उद्भेदन करे, अन्यथा वे आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे. मौके पर मुख्य पार्षद अमित कुमार, पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, पंकज सोनी, विशाल सोनी, अजय सोनी, कृष्ण कुमार, विनोद सोनी, मुकेश सोनी, अरुण कुमार, बुलेट सोनी, छोटेलाल साह समेत दर्जनों दुकानदार मौजूद थे. अरुण ज्वेलर्स में हुई लूट मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी बसंतपुर. मुख्यालय के थाना रोड में स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में सोमवार की दोपहर बाद हुई लूट की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुकानदार करही खुर्द निवासी छोटेलाल साह के बयान पर दर्ज कांड संख्या 65/26 में कहा गया है कि सोमवार को करीब 2.40 बजे अपने दुकान पर था. हथियार से लैस 6 अपराधी मेरे दुकान के सामने आए. उनमें से चार अपराधी दुकान में घुसे व पिस्टल का भय दिखा दुकान के खुले हुए आलमीरा से करीब 15 किलो चांदी का नया जेवर, लगभग 6 किलो चांदी का पुराना जेवर, 80 ग्राम सोने का जेवर एवं अलमीरा में रखा चार लाख नकद को बोरा में रख हथियार लहराते हुए रामजानकी मंदिर जाने वाली सड़क की तरफ भाग गए. पूरे घटनाक्रम का वीडियो मेरे दुकान व अगल-बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद भी है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन