दोपहर में होगी अंधेरी रात! इस दिन लगेगा सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, थम जाएगी सूरज की रोशनी

Updated at : 10 Mar 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan

सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan: साल 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण सच में सदी का दूसरा सबसे लंबा ग्रहण होगा? आखिर इस खगोलीय घटना को वैज्ञानिक “सदी का अद्भुत ग्रहण” क्यों कह रहे हैं, और क्या इसका प्रकृति और मानव जीवन पर कोई खास असर पड़ेगा? आइए जानते है-

विज्ञापन

Surya Grahan: सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 दिन सोमवार को श्रावण अमावस्या के दिन लगेगा. इस दिन आसमान में एक दुर्लभ और भयावह खगोलीय घटना घटेगी. यह सूर्य ग्रहण सदी का दूसरा सबसे लंबा ग्रहण माना जा रहा है, जो कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में घटित होगा. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण प्रकृति, मौसम और मानव जीवन पर गहरा और चिंताजनक प्रभाव डाल सकता है.

साल 2027 बनेगा दुर्लभ खगोलीय घटना का गवाह

सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना हमेशा अमावस्या के दिन ही घटती है. साल 2026 में 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण की एक घटना घटित हो चुकी है. इस साल दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है, लेकिन खगोलविदों और ज्योतिषविदों की निगाहें साल 2027 पर टिकी हुई हैं. क्योंकि साल 2027 सदी की सबसे खास और दुर्लभ घटनाओं का गवाह बनेगा. वर्ष 2027 के अगस्त महीने में सदी का दूसरा सबसे लंबा ग्रहण लगेगा.

2026 में दो बार लगेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य दीप्ती शर्मा ने बताया कि साल 2026 में सूर्य ग्रहण की दो घटनाएं देखने को मिल रही हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लग चुका है, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा. हालांकि वैज्ञानिकों और खगोलविदों की नजर अब साल 2027 पर टिकी हुई है, क्योंकि अगले साल एक बेहद खास सूर्य ग्रहण होने वाला है, जो इस सदी का सबसे लंबा दूसरा ग्रहण होगा.

लगेगा सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाचार्य दीप्ती शर्मा के अनुसार 02 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण 21वीं सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा करीब 6 मिनट 22 सेकंड तक सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा. जब ऐसा होगा, तो दिन में कुछ समय के लिए रात जैसा अंधेरा छा जाएगा. इतनी लंबी अवधि का पूर्ण सूर्य ग्रहण इसके बाद सीधे 87 साल बाद 2114 में देखने को मिलेगा, इसलिए इसे बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना माना जा रहा है.

किन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में पूरी तरह दिखाई नहीं देगा. भारत में इसे केवल आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में ही देखा जा सकेगा. वहीं स्पेन, मिस्र, सऊदी अरब, लीबिया, ट्यूनिशिया, यमन, मोरक्को, सूडान, सोमालिया, अल्जीरिया और जिब्राल्टर समेत करीब 11 देशों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण साफ तौर पर दिखाई देगा.

साल 2009 में लगा था सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

इससे पहले 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को लगा था, जिसकी अवधि 6 मिनट 39 सेकंड थी. अब 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण अवधि के लिहाज से सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बनने जा रहा है, जिसकी अवधि करीब 6 मिनट 22 सेकंड होगी.

Also Read: चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही बन रहे अशुभ योग, ज्योतिषाचार्य से जानें कलश स्थापना और शुभ कार्यों पर इसका असर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola