चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही बन रहे अशुभ योग, ज्योतिषाचार्य से जानें कलश स्थापना और शुभ कार्यों पर इसका असर
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Mar 2026 6:25 PM
चैत्र नवरात्रि 2026
Navratri Ghatsthapana 2026 Muhurat: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत खरमास में हो रही है. इस बार कलश स्थापना खरमास और पंचक जैसे अशुभ समय में की जाएगी. आइए जानते है खरमास और पंचक का कलश स्थापना पर किस तरह का असर पड़ेगा.
Navratri Ghatsthapana 2026 Muhurat: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही हैं. महावीर पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 20 मार्च 2026 दिन शुक्रवार की सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए उदयातिथि के आधार पर 19 मार्च को ही प्रतिपदा तिथि मानी जाएगी और कलश स्थापना होगी.
कलश स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि 19 मार्च को नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं. पहला शुभ मुहूर्त – प्रात: 5 बजकर 55 मिनट से सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक. दूसरा शुभ मुहूर्त जो कि अभिजीत मुहूर्त है – सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक. तीसरा शुभ मुहूर्त – सुबह 10 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक है.
कलश स्थापना के दिन 2 अशुभ योग
19 मार्च को नवरात्रि कलश स्थापना के दिन 2 अशुभ योग बन रहे हैं. एक तो खरमास और दूसरा पंचक. 15 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास है, जिससे पूरा नवरात्रि पर्व ही खरमास के दौरान मनाया जाएगा. नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक हैं.
कलश स्थापना के दिन पंचक का रहेगा साया
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत जब होगी तो इस समय पंचक भी रहेंगे. पंचांग के अनसार 16 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 15 मिनट से पंचक शुरू होंगे, जो कि 21 मार्च की तड़के सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर खत्म होंगे. इस तरह 19 मार्च को कलश स्थापना के दिन पंचक का साया रहेगा. हालांकि ये पंचक 16 मार्च 2026 दिन सोमवार से शुरू हो रहे हैं, जिन्हें राज पंचक कहा जाता है. राज पंचक को सभी पंचक में शुभ माना जाता है.
क्या खरमास और पंचक का कलश स्थापना पर पड़ेगा असर?
नहीं, खरमास और पचंक का नवरात्रि की घटस्थापना या कलश स्थापना पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मां शक्ति की आराधना का पर्व होता है और घटस्थापना बहुत महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में खरमास, पंचक आदि का कलश स्थापना की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सारे धार्मिक अनुष्ठान निर्विघ्नं पूरे किए जा सकेंगे. हालांकि खरमास और पंचक के चलते कोई भी शुभ कार्य जैसे- शादी, सगाई, गृह प्रवेश, नए काम के शुरुआत आदि पर 14 अप्रैल 2026 को खरमास खत्म होने तक रोक रहेगी.
Also Read: मार्च में कब से खरमास शुरू होने वाला है? अभी से जान लें इन 30 दिनों में क्या करें क्या न करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










