Numerology: प्यार में जल्दी नहीं पड़ते ये मूलांक वाले, पहले करते हैं पूरी जांच-परख

Updated:
विज्ञापन

मूलांक अंकों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुछ खास मूलांक वाले लोग प्यार के मामले में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ते हैं. वे रिश्ते में जल्दी नहीं आते और सामने वाले को पूरी तरह समझने के बाद ही अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. जानें कौन से मूलांक वाले लोग प्यार में पड़ने और इजहार करने में ज्यादा समय लेते हैं.

विज्ञापन

Numerology: मूलांक किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला गया विशेष अंक होता है. अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी मिलती है. माना जाता है कि कुछ मूलांक वाले लोग प्यार के मामले में काफी सोच-समझकर कदम उठाते हैं. ये किसी रिश्ते में जल्दी नहीं आते और सामने वाले को अच्छी तरह समझने के बाद ही अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से कि किन मूलांक वाले लोगों को प्यार में पड़ने और इजहार करने में ज्यादा समय लगता है. 

विज्ञापन

मूलांक 7: पहले समझते हैं, फिर करते हैं प्यार

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. अंक ज्योतिष में इसके स्वामी केतु माने जाते हैं. मूलांक 7 वाले लोग शांत स्वभाव के और ज्यादा सोचने वाले होते हैं. ये किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते. इसलिए प्यार में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझते हैं और फिर अपने दिल की बात कहते हैं. 

ये भी पढ़ें: सितंबर में इन 3 मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, धन और करियर में आ सकती हैं चुनौतियां

मूलांक 8: रिश्ते को जिम्मेदारी मानते हैं

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इस मूलांक के स्वामी शनि माने जाते हैं. मूलांक 8 वाले लोग गंभीर, प्रैक्टिकल और सतर्क स्वभाव के माने जाते हैं. ये प्यार को केवल एक भावना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी समझते हैं. यही वजह है कि किसी रिश्ते में प्रतिबद्ध होने से पहले ये काफी सोच-विचार करते हैं और समय लेते हैं.

मूलांक 1: दिल से पहले दिमाग से लेते हैं फैसला

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. अंक ज्योतिष में इसके स्वामी सूर्य माने जाते हैं. मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी और व्यावहारिक सोच वाले माने जाते हैं. ये अपने करियर और आत्मसम्मान को काफी महत्व देते हैं. इसलिए प्यार के मामले में भी ये भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करते हैं. ये जल्दी अपने दिल की बात नहीं कहते.

ये भी पढ़ें: प्यार के मामले में जल्दी दिल हार बैठते हैं इन मूलांक वाले लोग, जानें क्या है वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola