प्यार के मामले में जल्दी दिल हार बैठते हैं इन मूलांक वाले लोग, जानें क्या है वजह
मूलांक अंकों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
अंक शास्त्र में मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई बातें बताई जाती हैं. माना जाता है कि कुछ मूलांक वाले लोग प्यार के मामले में जल्दी किसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं. वे भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं और अपना दिल भी जल्द दे बैठते हैं. जानें कौन से हैं ये मूलांक.
Numerology: मूलांक किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से निकाला जाने वाला एक विशेष अंक है. अंक शास्त्र के अनुसार, इसके माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, आदतों, व्यवहार और भविष्य से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है. इसके साथ ही, मूलांक के आधार पर व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़ी जानकारी भी मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन से मूलांक ऐसे हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं.
किस मूलांक के लोग जल्दी प्यार में पड़ते हैं?
मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा के प्रभाव से ये लोग स्वभाव से बेहद कोमल, संवेदनशील और भावुक माने जाते हैं. इन्हें दूसरों की परवाह करना और उनका ख्याल रखना अच्छी तरह आता है. ये भावनात्मक रूप से लोगों से जल्दी जुड़ जाते हैं और किसी के थोड़े से प्यार और परवाह से भी जल्दी प्रभावित होकर अपना दिल दे बैठते हैं.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. इस मूलांक के स्वामी बुध हैं. इस मूलांक के जातक बेहद मिलनसार, चार्मिंग और बातूनी स्वभाव के माने जाते हैं. इन्हें नई-नई चीजें करना, नए लोगों से मिलना, दोस्त बनाना और नए अनुभव हासिल करना पसंद होता है. अपने इसी स्वभाव के कारण ये अक्सर किसी के आकर्षण में जल्दी आ जाते हैं.
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इसके स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें प्रेम, सुख-सुविधा और सौंदर्य का कारक माना जाता है. मूलांक 6 वाले लोग जन्मजात रोमांटिक माने जाते हैं. माना जाता है कि ये सुंदरता और अच्छे व्यवहार की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और बहुत जल्द किसी को अपना दिल दे बैठते हैं.
यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण समय और पूजा विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए