रसोई में तवा रखते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें वास्तु के जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

तवे पर रोटी बनाते हुए की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

Vastu Tips: रसोई में तवे का इस्तेमाल रोजाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे रखने को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं? तवे की दिशा, उसे रखने का तरीका और साफ-सफाई का असर घर की ऊर्जा पर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं तवे से जुड़े वास्तु नियम.

विज्ञापन

Vastu Tips: रसोई में रखा तवा सिर्फ खाना बनाने के काम नहीं आता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे घर की ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि तवे को रखने का सही तरीका घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. यही वजह है कि तवे को लेकर वास्तु में कुछ खास नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से तवा रखने के सही तरीके और जरूरी वास्तु नियम.

विज्ञापन

तवा रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को रसोई की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.

  • पूर्व दिशा: इस दिशा में तवा या चूल्हा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
  • दाहिनी ओर रखें: खाना बनाते समय तवे को चूल्हे या बर्नर की दाहिनी तरफ रखना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

तवा रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

उल्टा तवा न रखें

इस्तेमाल करने या धोने के बाद तवे को कभी भी उल्टा करके न रखें. वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

तवे को खड़ा करके न रखें

तवे को हमेशा समतल जगह पर रखें. इसे दीवार से टिकाकर खड़ा रखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है.

गर्म तवे पर पानी न डालें

खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए. इससे तेज भाप और आवाज निकलती है. वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसा करना घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है.

तवे को साफ रखें

तवे को कभी भी गंदा न छोड़ें. रात को सोने से पहले तवे को अच्छी तरह साफ करके ही रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरा तवा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.

तवे को खुले में न रखें

खाना बनाने के बाद तवे को खुले में या ऐसी जगह न रखें, जहां बाहर से आने वाले लोगों की सीधी नजर उस पर पड़े. तवे को हमेशा ढकी हुई जगह पर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें; Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण समय और पूजा विधि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola